स्वास्थ्य शिविर में 70 मरीजों का किया उपचार
संभल, मई 14 -- सिरसी के मोहल्ला शर्की में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मरीजों का परीक्षण किया गया और निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। बताया गया कि मोहल्ला शर्की में पिछले कई दिनों से करीब सौ लोग बुखार, नजला, जुकाम, खांसी और पेट दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित चल रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इमाम बारगाह शर्की के सामने मास्टर खुर्शीद हैदर के मकान पर शिविर लगाया। शिविर में टाइफाइड, मलेरिया और शुगर समेत विभिन्न बीमारियों की जांच की गई तथा मरीजों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। डॉ मोहम्मद राहिल ने बताया कि करीब 70 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित पाए गए। इसके अलावा एलर्जी, पेट दर्द और शुगर के मरीज भी जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीन मरीजों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.