सोनभद्र, मई 8 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एनटीपीसी ने बालिका सशक्तिकरण मिशन के तहत बालिकाओं के स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 60 बालिकाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। अन्य बालिकाओं का परीक्षण दूसरे चरण में किया जाएगा। एनटीपीसी रिहंद केवल बालिका सशक्तिकरण मिशन तक ही सीमित नही है बल्कि बच्चियों के मूल्याकन के परिणाम एवं शिक्षा के प्रति रुचि को ध्यान में रखती है। एनटीपीसी द्वारा श्रेष्ठ 10 बच्चियों को परियोजना के डीएवी स्कूल में प्रवेश दिलाकर उनकी अन्य आवश्यकताओं की भी पूर्ति की जा रही है। एनटीपीसी रिहंद को पूर्ण विश्वास है की इन कार्यक्रमों से इन बच्चियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेगा और यह बच्चियाँ शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण द्वारा जीवन में नित नए आयाम हासिल करेंगी और अपने आस-पास की बालिकाओं को भी जीवन मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.