स्वास्थ्य शिविर में 59 लोगों की स्वास्थ्य जांच
साहिबगंज, अप्रैल 26 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के दुर्गाटोला स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पोखरिया पहाड़ गांव में पीएम जनमन के तहत डॉ. जय जय कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार को हुआ। मेडिकल टीम ने 59 लोगों के मलेरिया, कालाजार, बीपी, सुगर, हिमोग्लोबीन की जांच की। ग्रामीणों को मलेरिया जांच के साथ -साथ सभी तरह के स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को मलेरिया फैलने के कारण, लक्षण, उपचार एवं बचाव आदि के बारे में जानकारी दिया गया। मौके पर एमटीडब्ल्यू मुन्ना ठाकुर, एएनएम कोमल कुमारी, निशु टुडू, पीवीटीजी फैसिलेटर शुशीला टुडू, राजू मालतो आदि थे। यह भी पढ़ें- सीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मलेरिया दिवस मना यह भी पढ़ें- कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में मलेरिया उन्मूलन की शपथ ली यह भी पढ़ें- लखीसराय : सदर अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.