चक्रधरपुर, सितम्बर 28 -- चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श के साथ आवश्यकतानुसार नि:शुल्क आयुष औषधियां उपलब्ध कराई गईं। शिविरों में 48 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. श्रवन कुमार यादव एवं डॉ. धर्म राज सिंह द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार उपचार एवं औषधियां उपलब्ध कराई गईं। आयुष विभाग द्वारा यह स्वास्थ्य शिविर झींकपानी प्रखंड के जोरापोखर एवं गोइलकेरा प्रखंड के बुरूहुन्डरु में आयोजित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...