साहिबगंज, फरवरी 26 -- राजमहल, प्रतिनिधि। मालदा रेल मंडल के सौजन्य से रेल हॉस्पिटल, मालदा के द्वारा स्टेशन परिसर में गुरुवार को स्पेशल वैलनेस हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। मौके पर एसीएमएस डॉ सुरजीत भट्टाचार्य, डॉ सप्तसी दास , के द्वारा राजमहल स्टेशन में कार्यरत 40 रेल कर्मी, पदाधिकारी एवं उनके परिवार का हेल्थ चेकअप किया गया। और जरूरतमंदों को दवा दिया गया। स्टेशन प्रबंधक दिलीप कुमार साहा ने बताया कि मालदा रेल हॉस्पिटल की और से रेल कर्मियों का हेल्थ चेकअप किया गया। मौके पर एएसएम रूपक कुमार, बलराम पासवान, शंभू कुमार,अमित वर्मा, अशोक कुमार पासवान, ललिता देवी, कृष्णा देवी, कौशल कुमार, विनय पासवान, शोहेब मंडल ईसरायल शेख आदि अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...