बागेश्वर, जुलाई 31 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफलीगैर में शुक्रवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें 36 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मुख, स्तन व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। 16 लोगों की क्षय रोग जांच और चार महिलाओं की एनीमिया जांच हुई। सात लोगों के हीमोग्लोबिन, लिवर व किडनी फंक्शन टेस्ट तथा दो के लिपिड प्रोफाइल की जांच की गई। लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...