लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बख्शी का तालाब रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 35 से अधिक रेलकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। रेलवे पॉलीक्लीनिक ऐशबाग की एसीएमओ डॉ. दीक्षा चौधरी और वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ.रंजना पाटनी ने कर्मियों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच की। उन्हें परामर्श दिया। डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्ग दर्शन में सीएमएस डॉ. रमेश चंद्र के निर्देशन में शिविर लगाया गया। इस दौरान वेंडरों के मेडिकल प्रमाणपत्रों की वैधता का भी निरीक्षण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...