कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर दक्षिण। बिधनू के कठारा स्थित श्री बांके बिहारी धाम में रविवार को पांच्चजन्य सेवा न्यास (पंजी.) ने आर.के. देवी रिसर्च इंस्टीट्यूट और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से निःशुल्क नेत्र, स्वास्थ्य व दंत परीक्षण शिविर आयोजित किया। उद्घाटन न्यास अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ल, ग्राम प्रधान अरविन्द्र कुमार सिंह व डॉ. राजेन्द्र शंकर शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शिविर में 174 लोगों की नेत्र जांच हुई जिनमें 35 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए। वहीं 658 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं। दंत चिकित्सकों ने तंबाकू-गुटखा से बचने की सलाह दी। जीपी मिश्र, सनत कुमार,सुनील तिवारी, आशुतोष गोयल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...