देहरादून, जनवरी 4 -- फोटो देहरादून। कारगी चौक के पास एमएस गैलेक्सी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संस्थापक डॉ. महेश कुड़ियाल एवं डॉ. सुमिता प्रभाकर के संयोजन में आयोजित शिविर में 324 मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच की। विधायक विनोद चमोली, पार्षद आलोक कुमार, रूचि रावत और रमेश ने शुभारंभ किया और पहल को सराहा। शिविर में 15 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। बीएडी, एनसीएस और पीएफटी आदि महत्वपूर्ण जांचें भी मुफ्त की गई। इस दौरान डॉ. नंदना द्विवेदी, सीआईएमएस के पैरामेडिकल स्टाफ, एनसीसी और नर्सिंग छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.