रुडकी, अप्रैल 6 -- लक्सर। न्यू रुड़की एक्स-रे मेडिकल सेंटर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया। इसका शुभारंभ डॉ. सनक चावड़ी और डॉ. कुलबीर सिंह पवार ने किया। इस दौरान मरीजों की शुगर व यूरिक एसिड की जांच कर दवाएं दी गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...