हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी। काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में शुक्रवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर में 290 लोगों की जांच के बाद परामर्श दी गई। प्राचार्य डॉ. विनय खुल्लर ने बताया कि शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, सीबीसी, ईसीजी आदि जांचें निशुल्क की गईं और निशुल्क दवा बांटी गई। इस दौरान डॉ. नीतू भट्ट, डॉ. नेहा उपाध्याय, डॉ. श्वेता पौल, डॉ. महेंद्र बोरा, डॉ. स्वप्निल, अंकिता जोशी, दिनेश सनवाल, हिताक्षी, निकिता, हेमा, रेखा, प्रभा, संजीव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...