देहरादून, फरवरी 8 -- देहरादून। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झींवरहेडी (भुड्डी) में रविवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और कनिष्क अस्पताल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 282 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। शुभारंभ सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ. एमएस अंसारी और सचिव कल्पना बिष्ट ने किया। कनिष्क अस्पताल के डॉ. समर्थ गुप्ता ने दिनचर्या को व्यवस्थित रखने की सलाह दी। शिविर की अध्यक्षता उत्तराखंड रेड क्रॉस चेयरमैन ओंकारेश्वर बहुगुणा ने की। हीमोग्लोबिन, ईसीजी, शुगर और कैल्शियम की मुफ्त जांच कर दवा वितरित की गई। अंत में रेड क्रॉस की ओर से जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे गए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. जीएन नौटियाल, डॉ. जितेंद्र सिंह बुटोईया, डॉ. शिफायत अंसारी, जाहिद हुसैन, गौरव मांगलिक, डॉ. सत्या और डॉ. संदीप ...