गिरडीह, मई 23 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशमरवा पंचायत में शुक्रवार को अक्षय/टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन शिविर का उद्घाटन पंचायत की मुखिया सोनिया देवी एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह पर्यवेक्षक अजय भारती ने किया। शिविर में धनवार रेफरल अस्पताल तथा जिला स्तर से आई चिकित्सकों की टीम ने पंचायत के दूर-दराज गांवों से पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य जांच की। सुबह लगभग 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में कुल 260 लाभुकों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीबी समेत अन्य गंभीर बीमारियों की पहचान के लिए एक्स-रे, ब्लड तथा बलगम जांच की व्यवस्था की गई थी।

जांच की रिपोर्ट पर्यवेक्षक अजय भारती ने बताया कि शिविर में कुल 149 ल...