लोहरदगा, अप्रैल 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा भंडरा प्रखंड के तिलसिरी गांव में संत उर्सुला अस्पताल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 226 मरीजों का इलाज किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित ग्रामीणों की जांच और उपचार किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, मोतियाबिंद, त्वचा रोग, आंखों की समस्या, एनीमिया तथा बुखार से संबंधित मरीजों का इलाज किया गया। लैब तकनीशियन मिस पुष्पा द्वारा ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। शिविर का आयोजन गांव के शिक्षक एंथोनी मिंज के नेतृत्व में किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य शिक्षा भी दी गई।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.