प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज। मनकामेश्वर मंदिर के पास सोमवार को आयुष आपके द्वार नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी के निर्देशन में 200 लोगों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। चिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश पांडेय ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. आशीष कुमार मौर्य, मुक्तेश मोहन शुक्ल, करन सिंह यादव, राजाराम मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...