प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 19 -- प्रतापगढ़। जूनियर बार एसोसिएशन कार्यालय में शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। युवा सामाजिक सेवा संस्थान और हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल की ओर से लगाए गए शिविर में 200 लोगों का डॉ. शिखा वर्मा एवं डॉ. पूजा कनौजिया ने चेकअप किया। संस्थान के सचिव आलोक शुक्ला के मुताबिक जूबाए अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र एवं महामंत्री कौशलेश त्रिपाठी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल हुमन सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, नेत्र परीक्षण कैम्प लगाया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...