संभल, जनवरी 4 -- आजाद रोड के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को आईएमए के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 1882 मरीजों की जांच कर दवा और सलाह दी गई। शिविर में शहर के डा. कमल किशोर, डा.आरके वाष्र्णेय, डा. विनीता सिंह, डा. विदुषी गुप्ता, डा. अमित गुप्ता ने मरीजों की जांच की। दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किए गए शिविर में ब्लड शुगर, बीपी व ईसीजी की जांच गई। जांचकर सभी को निशुल्क दवा और सलाह दी गई। पूरे समय तक मरीजों का तांता लगा रहा। शिविर में 1882 की जांच कर दवा दी गई। इस दौरान गोपाल सिंह, सचिव चरन सिंह, हरविन्दर सिंह, जसपाल सिंह, मन्दीप सिह, जसप्रीत सिह, अमृतपाला, हरप्रीत सिंह आदि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.