रुडकी, मई 31 -- दीपक सावित्री ग्लोबल हॉस्पिटल एंड हार्ट केयर, रुड़की के सौजन्य से रविवार को सूर्या एकेडमी पब्लिक स्कूल झबरेड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 130 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ विधायक वीरेंद्र जाति, सूर्या एकेडमी के प्रबंधक इसम सिंह चौहान, पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच निशुल्क की गई। इसके अलावा हृदय रोग एवं गुर्दा रोग से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जांचों पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से 50 प्रतिशत की विशेष छूट देने की घोषणा की गई। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य शिविर में 130 मरीजों ने कराई जांच वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि बताया कि शिविर के दौरान 130 ...