भागलपुर, मार्च 15 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।  सीटीएस रोड स्थित राजकीय श्री यतीन्द्र नारायण अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय अस्पताल चंपानगर की ओर से महाशय ड्योढ़ी परिसर में शनिवार को जराव्याधि चिकित्सा के लिए व्योमित्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 122 लोगों की स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग की गई। साथ ही मरीजों को आवश्यक आयुर्वेदिक दवाएं भी नि:शुल्क वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. चंद्रभूषण सिंह, डॉ. कुमार भास्कर, डॉ. बिपिन कुमार, डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. भारती शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...