सुल्तानपुर, अप्रैल 1 -- सुलतानपुर। सीएमओ डॉ.भारत भूषण की देखरेख में बुधवार को जेल में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. आरके कनौजिया नेतृत्व में 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें डॉ.शाहिद अहमद,पयर्वेशक सुरेश कुमार की टीम ने 100 बंदियों की एक्सरे के साथ स्क्रीनिंग के साथ जांच की। इस मौके पर जेल अधीक्षक अरविंद प्रांजल, जेलर ओंकार पांडे,डिप्टी जेलर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...