पिथौरागढ़, फरवरी 8 -- कनालीछीना। अमन सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से सतगढ़ में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। रविवार को आयोजित शिविर के दौरान चिकित्सक डॉ. शशि फिरमाल ने लोगों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की। बताया शिविर में 150 से अधिक लोगों की जांच की गई। इस दौरान पूर्व सैनिक वंशीधर कापड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र कापड़ी, राजेन्द्र सिंह धामी, प्रमोद शर्मा, ग्राम प्रधान अंजू कापड़ी, पूर्व प्रधान सावित्री कापड़ी, बीडीसी कमला कापड़ी, रंजना भट्ट मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...