जौनपुर, मार्च 21 -- मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के सतहरिया ब्लॉक के नीभापुर गांव स्थित गिरिजा शंकर तिवारी इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को स्व. उमाशंकर तिवारी की पुण्य स्मृति में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया और दवाएं दी गईं। शिविर में सामान्य जांच के साथ नेत्र परीक्षण की सुविधा भी दी गई। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की समस्याएं सुनकर परामर्श दिया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप तिवारी ने कहा कि इस तरह के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को काफी हद तक पूरा करते हैं। इस दौरान डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रीतिका तिवारी और डॉ. रोहित मौर्य ने सेवाएं दीं। सहयोग में फार्मासिस्ट विशाल तिवारी और लैब टेक्नीशियन दीपिका तिवारी शामिल रहीं। आयोजन में पूर्व प्...