चंदौली, दिसम्बर 15 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गावती बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न रोगों के कुल 550 मरीजों का पंजीकरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय सिद्धेश्वरी प्रसाद सिंह एवं स्वर्गीय रत्नेश्वरी प्रसाद सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिविर में स्त्री रोग, दंत रोग, बाल रोग, मेडिसिन, फिजियोथैरेपी, हड्डी रोग एवं हृदय रोग से संबंधित मरीजों की सूक्ष्मता पूर्वक जांच एवं उपचार किया गया। साथ ही मरीजों को आहार परामर्श भी दिया गया। इस दौरान विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों की एचबीए1सी, लिपिड प्रोफाइल, थायराइड, सीआरपी, ईसीजी, शारीरिक जांच, बीएमआई, हीमोग्लोबिन एवं रैंडम शुगर की जांच की गई तथा निःशुल्क दवाइयों का वित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.