कन्नौज, जनवरी 24 -- कन्नौज। क्षेत्र के सड़ियापुर गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. के. पी. त्रिपाठी द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात चिकित्सीय टीम को शिविर संचालन हेतु रवाना किया गया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान संभावित मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से एक्स-रे किए गए। शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षय रोग (टीबी) सहित अन्य बीमारियों की समय रहते पहचान कर मरीजों को उचित परामर्श व इलाज उपलब्ध कराना रहा। चिकित्सीय टीम द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा नियमित जांच कराने और दवाओं का सही तरीके से सेवन करने की सलाह दी गई। शिविर में कुल 65 मरीजों का हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन द्वारा एक्स-रे किया गया। साथ ही एचआईवी श...