महोबा, मार्च 20 -- खन्ना, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की सेहत की जांच की गई। जटिल बीमारियों के लक्षण और बीमारियों से बचाव को लेकर जागरुक किया गया। कबरई विकास खंड के गांव सिरसी खुर्द में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। मुंबई से आए डॉक्टर चंदन मिश्रा ने जटिल बीमारियों के लक्षण और बचाव के बारे में जागरुक किया गया। 500 मरीजों की मधुमेह, रक्तचाप की जांच की गई। डॉक्टर शिव प्रकाश, डॉक्टर अशोक कुमार, डॉ शिव प्रकाश, डॉ चंद्रशेखर, डॉ विवेक के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमारियों से बचाव के टिप्स दिए गए। सनश्योर संस्था के द्वारा आयोजित शिविर में मरीजों को दवा विवरित की गई। डॉक्टर चंदन ने जानकारी देते हुए बताया कि लोग शुरुआती लक्षण ...