मथुरा, अप्रैल 13 -- ब्रज प्रांत सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत सोमवार को केएम अस्पताल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। दीनदयाल धाम (फरह), पानीगांव, उस्फार, तसिया और छटीकरा में लगाए गए शिविर में मरीजों का परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं। शिविर के सफल समापन पर एनएमओ संस्थान द्वारा केएम अस्पताल के चिकित्सकों के सेवा भाव की सराहना की गई। संस्थान के पदाधिकारियों ने डॉक्टरों को माला पहनाकर और प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। एनएमओ के अचल अभियान प्रमुख ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य ब्रज प्रांत के प्रत्येक जिले में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। डॉ. शिवा कुमार, डॉ. एकलव्य, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.