भदोही, फरवरी 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें मधुमेह नियंत्रण पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र ने किया। इस दौरान मुख्य वक्ता पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील मिश्र ने बताया कि मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है। यह बीमारी दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है और भारत में भी इसके मामले तेजी से सामने रहे हैं। मधुमेह के कारण शरीर के विभिन्न अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। जैसे कि आंखें, गुर्दे, दिल, और नसें। मधुमेह के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख कारण हैं। एक महत्वपूर्ण कारक, शारीरिक गतिविधि है, व्यायाम योग नहीं करने से मधुमेह का खतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.