मेरठ, अप्रैल 7 -- सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसे आंख, दांत, वजन, ऊंचाई एवं सामान्य शारीरिक परीक्षण किया गया। साथ ही बच्चों को स्वच्छता, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य रोहित मेहरा ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी हो सके और किसी भी समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके। शिविर में समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.