गोंडा, मई 24 -- गोण्डा। जैनस इनीशिएटिव्स संस्था एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को वेंकटाचार्य लॉन में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को विशेष चिकित्सीय परामर्श के साथ वॉकर, ट्राई साइकिल और छड़ी वितरित की गई। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो के नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। शिविर में ईसीजी, सीबीसी, कैल्शियम और शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध रही। मुख्य अतिथि सीएमओं डॉ संत लाल पटेल को रेड क्रॉस उपाध्यक्ष जसपाल सलूजा एवं संस्था संस्थापक डॉ पंकज श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज श्रीवास्तव, डॉ डीएम शुक्ला, डॉ ज्योत्सना शुक्ला, डॉ डीके राव, डॉ शरद श्रीवास्तव समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श...