हरिद्वार, मार्च 28 -- डिवाइन हॉस्पिटल एंड हेल्थ विलेज की ओर से शनिवार को बाहर पीली गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ उठाया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर समेत अन्य बीमारियों की जांच की गई और जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया। इस दौरान डॉ. हिमांशु, डॉ. दीपांशु, डॉ. चेतना, रमेश कुमार, आनंद और रिंकू द्विवेदी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.