नैनीताल, दिसम्बर 22 -- नैनीताल। ताकुला ग्राम स्थित गांधी स्टडी सेंटर में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें करीब 25 से 30 ग्रामीणों व स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। सेंटर की व्यवस्थापिका रेखा भट्ट ने बताया कि डॉक्टरों ने ग्रामीणों को पोषण युक्त आहार अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने को जागरूक किया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला जोशी, जीडी भट्ट आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...