बस्ती, मार्च 30 -- बस्ती, हिटी। कसौधन महासभा के बैनर तले स्टेशन रोट स्थित एक होटल मे स्वास्थ्य शिविर व होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। स्वास्थ्य शिविर मे करीब 300 लोगों ने एलोपैथिक व आयुर्वेदिक चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त की। समारोह में रूपईडीहा बहराइच जनपद से आए उमाशंकर वैश्य कसौधन, प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन, राजेन्द्र प्रसाद कसौधन सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप जलाकर होली मिलन समारोह का शुरूआत की। समारोह का संयोजन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कसौधन ने किया।जिलाध्यक्ष ने अतिथियों का परिचय कराते हुये महासभा के क्रिया कलापों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि उमाशंकर वैश्य कसौधन ने कहा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये महासभा के लोग और स्थानीय वैश्य समाज की एकजुटता देखकर बेहद खुश हुए। कार्यक्रम में सभी लोग एक दूसरे के गले मिले और बधाइय...