रुद्रपुर, मार्च 29 -- शांतिपुरी, संवाददाता। पूर्व सैनिक संगठन शांतिपुरी की पहल पर सैनिक भवन परिसर में रविवार को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शिविर में 114 लोगों ने विभिन्न रोगों की जांच कराकर उपचार व परामर्श प्राप्त किया। रुद्रपुर स्थित गौतम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की। इसमें जनरल मेडिसिन के 29, नेत्र रोग के 31, ऑर्थो के 26 और सर्जिकल के 28 मरीजों का परीक्षण किया गया। संगठन अध्यक्ष लाल सिंह कोरंगा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों को आगे उपचार की आवश्यकता है, उनका इलाज ईसीएचएस और आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क कराया जाएगा। इस दौरान अस्पताल के मार्केटिंग हेड अश्वनी पांडे, हड्डी रोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.