भागलपुर, अप्रैल 13 -- पद्म श्री सम्मानित प्रखंड के शेरमारी बाजार निवासी स्वर्गीय डॉ. दिलीप कुमार सिंह की शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर पीरपैंती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ उनके पुत्र डॉ. संजय कुमार सिंह, पटना के प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, भागलपुर की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल, क्षेत्रीय उप निदेशक डॉ. अजय कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने किया। कार्यक्रम में डॉ. दिलीप कुमार सिंह द्वारा समाज सेवा, पीरपैंती में उनके योगदान और विश्व स्तर पर उनकी उपलब्धियों की चर्चा की गई। इस अवसर पर 22 विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित की गई। कुल 500 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...