रुद्रपुर, मार्च 24 -- पंतनगर। हिन्दुस्तान जिंक ने सीएसआर पहल के तहत ममता एचआईएमसी के सहयोग से पंतनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया, जिसमें कुल 1,101 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इनमें 561 महिलाएं और 540 पुरुष शामिल रहे। शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श के साथ ही हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। दूरदराज के लोगों को परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। कंपनी की सीएसआर परियोजना के तहत हर साल दो लाख से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...