गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वैशाली स्थित रामप्रस्था ग्रींस सोसाइटी में सामुदायिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सोसाइटी के 300 से अधिक लोगों ने ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच कराई। अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने परामर्श देकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। साथ ही रक्तदान के महत्व के बारे में लोगों को बताया। इस मौके पर अजीत सिंह, एस यादव,राजकुमार भाटी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...