नोएडा, अप्रैल 26 -- नोएडा, राजेश शर्मा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रमिक बाहुल्य 25 स्थानों पर लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में तीन दिनों में 1500 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इन स्वास्थ्य शिविरों में 30 मई तक डॉक्टर परामर्श देंगे। श्रम विभाग ने 25 श्रमिक बाहुल्य स्थानों की सूची स्वास्थ्य विभाग को दी थी। इनमें सभी गांव और झुग्गी बस्तियां हैं। इन स्थानों पर कई विशेषज्ञ डॉक्टर परामर्श दे रहे हैं। साथ ही डायबिटीज, टीबी, कैंसर आदि की जांच की जा रही है। इन स्थानों पर हुई जांच में बीमार मिले लोगों की सूची एक मई के बाद स्वास्थ्य विभाग जारी करेगा। यह भी पढ़ें- शिविर में निशुल्क जांच कराई बीमारी की पुष्टि पर मरीजों को इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में भेजा गया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंदन सोनी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.