साहिबगंज, जून 2 -- बरहड़वा। बरहड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से जारी कार्यालय आदेश के तहत प्रखंड क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर श्रीकुंड व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहमतपुर में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की साप्ताहिक प्रतिनियुक्ति की गई है। यह व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान के निर्देश पर लागू की गई है। आदेश के अनुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर श्रीकुंड में प्रत्येक बुधवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक डॉ. नवल किशोर साहा, एएनएम गीता मुर्मू एवं फार्मासिस्ट प्रतीक हांसदा सेवाएं देंगे। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहमतपुर में प्रत्येक सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक डॉ. दीपक कुमार, एएनएम आयशा परवीन तथा केयरटेकर जयराम साहा की प्रतिनियुक्ति की गई है।...