कोडरमा, जून 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा जिले आबादी एक अनुमान के अनुसार सात से आठ लाख के करीब है। इतनी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए जिले में बेहतर संसाधन तक उपलब्ध नहीं हैं। सबसे सामान्य सुविधा डायल 108 एंबुलेंस सेवा का हाल कोडरमा में बदहाल है। ऐसा इसलिए कि कुछ लोगों की शिकायत रही कि एबुलेंस सही समय से नहीं मिलती। कुछ का कहना है कि अस्पताल परिसर में एबुंलेंस खड़ी रहने के बाद भी मरीजों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाती है। ऐसे में मरीज इतंजार करते-करते गंभीर हालत में पहुंच जाते हैं और कई बार जान तक चली जाती है। यह भी पढ़ें- सतगावां में एक एंबुलेंस के सहारे डेढ़ लाख की आबादी, मरीजों को हो रही परेशानीकोडरमा में एंबुलेंस की स्थिति कोडरमा में डायल 108 के एंबुलेंस कंट्रोल अफसर रिषभ राज बताते हैं कि सरकार की ओर से कोडरमा को ...