भभुआ, अगस्त 10 -- जिले के 34471 मरीजों ने आयुष्मान कार्ड से कराया है नि:शुल्क इलाज, सरकार ने इनके इलाज पर 98 करोड़ खर्च किया है कैमूर के 9 निजी और 11 सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड पर इलाज की सुविधा जिले के सरकारी अस्पतालों और कॉमन सर्विस सेंटर पर बन रहा है आयुष्मान कार्ड ग्राफिक्स 07.65 लाख लोगों का अब तक बना है आयुष्मान कार्ड 12.53 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का है लक्ष्य (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग कैमूर के 4.87 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सका है। इस वजह से इन लोगों के परिवार में गंभीर रूप से बीमार सदस्यों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सह मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सरकार ने कार्डधारक परिवारों के इलाज पर 5 लाख रुपये खर्च कर...