सोनभद्र, अप्रैल 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति का मामला उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया है। जिला क्षय रोग विभाग में तैनात डार्क रूम सहायक फर्जी नियुक्ति पर काम कर रहा था। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरजी यादव ने पूरे प्रकरण में बुधवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर देकर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश के 19 मार्च तथा मुख्य चिकित्साधिकारी के 24 मार्च के पत्रों के बाद जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय में कार्यरत डार्क रूम सहायक के अभिलेखों की जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि कन्नौज जनपद के ग्राम पीडीरी खेड़ा निवासी विमल कुमार की तरफ से प्रस्तुत नियुक्ति से जुड़े पत्र कार्यालय के डिस्पैच रजिस्टर में दर्ज ही नही...