स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी
मोतिहारी, सितम्बर 16 -- मोतिहारी, निसं। स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपए ठगी की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी करने वाले गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश चिरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी मो. असदुल्लाह है। इसकी जानकारी मंगलवार को सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र, सर्विस बुक तथा आई कार्ड बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने कई अहम खुलासा किया है। गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों को चिंहित किया जा रहा है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में जानकारी मिली है कि स्वास्थ्य विभाग, मलेरिया विभाग सहित अन्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर गिरोह प्रति व्यक्ति आठ लाख रुपए की ठगी करता था। लोगों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.