बोकारो, जुलाई 2 -- स्वास्थ्य विभाग में 37 लिपिकों के हालिया स्थानांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। विभाग के संयुक्त सचिव के निर्देश के करीब डेढ़ महीने बाद जारी तबादला आदेश पर कर्मचारियों और विभागीय सूत्रों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि स्थानांतरण प्रक्रिया में नियमों और पारदर्शिता की बजाय पसंद-नापसंद तथा प्रभावशाली कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने का खेल खेला गया है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार उन लिपिकों का स्थानांतरण किया जाना था जो विभिन्न कार्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही जगह पदस्थापित थे। इसके बावजूद कर्मचारियों का आरोप है कि सिविल सर्जन कार्यालय में वर्षों से जमे कुछ कर्मियों को हटाने के बजाय केवल औपचारिक रूप से एक कक्ष या एक मंजिल से दूसरी मंजिल में बैठा दिया गया। विभागीय सूत्रों के अ...