संतकबीरनगर, सितम्बर 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में ईपीएफ कटौती में हेराफेरी होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कर्मचारी दौड़ कर थक गए, लेकिन ईपीएफ प्रकरण सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल के एनएचएम एकाउंटेंट भास्कर पांडेय ने अपनी समस्याओं को लेकर मिशन निदेशक को मेल किया। इसके अलावा सीएमओ ओर जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा है। कहा कि उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण नहीं हुआ तो तीन अक्टूबर से सीएमओ कार्यालय पर धरना देंगे।एकाउंटेंट का आरोप है कि जिले के सैकड़ों कर्मचारी हैं, जिनका ईपीएफ नहीं काटा जा रहा है। इस बारे में वह अपनी समस्याओं को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी और जिलाधिकारी को कई बार पत्राचार कर चुके हैं। श्रीपांडेय का कहना है कि इस प्रकारण में जि...