अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बरौला बाईपास स्थित आर्य हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। ऑपरेशन में बरती गई लापरवाही से बच्चे की मौत के मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज हो चुका है। आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। गभाना थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैना निवासी नरेंद्र कुमार ने अपने 10 वर्षीय पुत्र लव को 17 नवंबर, 2025 को इसी अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि चिकित्सक डॉ. आरपी सिंह ने बच्चे की सर्जरी की, लेकिन ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। गंभीर स्थिति बनने पर उसे नगला पटवारी स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना बन्ना देवी में चिकित्सक व उनकी पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। एसीएमओ डॉ. एसके जैन के नेतृत्व में...