धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद। सदर अस्पताल में कर्मियों की कमी का हवाला देते हुए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य विभाग के छह कर्मियों को वापस मांगा है। इसको लेकर सिविल सर्जन ने अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया को पत्र लिखा। पत्र में दरबान विश्वनाथ भंडारी, कक्ष सेवक अमित कुमार, सुजीत कुमार, अशोक तिवारी व प्रकाश रजवार समेत घरेलू स्टाफ उमेश दास को विमुक्त कर सदर अस्पताल भेजने का आग्रह किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...