सहारनपुर, सितम्बर 14 -- सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के चार गांवों में अभियान चलाकर गर्भवती महिलाओं के बच्चों का टीकाकरण किया। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कुमार ने बताया कि बच्चों व गर्भवती महिलाओं में होने वाले रोगों की रोकथाम को एक दिवसीय टीकाकरण अभियान चला गया, जिसके तहत पहाड़पुर, नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़ा, तल्हेडी बुजुर्ग व सोहनचिड़ा गांव में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं व 5 वर्ष तक के बच्चों में टिटनेस, पोलियो, खसरा, गलघोंटू, काली खांसी, बुखार जैसी बीमारियों के बचाव को 97 बच्चों व 30 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...