सीतापुर, जून 12 -- अकबरपुर, संवाददाता। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमौरा बेनीरामा पुल के पास संचालित झोलाछाप के क्लीनिक को बंद करा दिया है। एक अन्य झोला छाप इस दौरान दुकान बंद कर भाग निकला। परसेंडी सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान मदारपुर पुल के पास इलाज कर रहा झोलाछाप कार्रवाई की भनक लगते ही अपनी दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। टीम ने क्षेत्र में संचालित संदिग्ध क्लीनिकों और मेडिकल प्रतिष्ठानों की जांच कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। यह भी पढ़ें- सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण, झोलाछापों पर कार्रवाई का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बि...