चतरा, अप्रैल 19 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में एचपीवी वैक्सींन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 वर्ष से ऊपर और 15 वर्ष से काम आयु के छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया और लगभग 50 छात्रों को यह वैक्सीन दिया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वेद प्रकाश बीपीएम संजय सिन्हा के द्वारा उपस्थित छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लेने से क्या फायदा है उसकी जानकारी दी गई। आज के समय में इस उम्र की छात्राओं को सर्वाइकल की काफी परेशानी हो रही है, जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का रूप ले लेता है। इसी से बचाने के लिए छात्राओं को यह वैक्सीन दिया जा रहा है। वही बच्चियों को यह वैक्सीन ज्यादा से ज्यादा लेने को लेकर जोर दिया गया‌। वैक्सीन सभी उच्च विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध है। जिन बच्चियो...