बोकारो, जनवरी 4 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड के कुरूंबा पंचायत अंतर्गत रटारी मोड़ हनुमान मंदिर के समीप 9 जनवरी को बेरमो स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। बेरमो प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी मनीष कमार ने बताया कि इस मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई तरह का स्टॉल लगाया जाएगा जहां पर ग्रामीणों की कई तरह की जांच की जाएगी तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाएं दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...